लाइव न्यूज़ :

नागपुर में किशोर ने एक व्यक्ति के परिवार को बंधक बनाया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 02:04 IST

Open in App

नागपुर, चार जून नागपुर में एक कारोबारी के परिवार को कथित रूप से खिलौने वाली बंदूक से बंधक बनाने वाले किशोर को नाटकीय ढंग से शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि किशोर का ध्यान भटकाने के लिए उसपर खिड़की से पांच लाख रुपये कीमत के नोट फेंके गए।

हुदकेश्वर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक किशोर दोपहर दो बजे यहां पिपला इलाके में बिल्डर का काम करने वाले राजू वैद्य के घर में घुसा और बंदूक की नोक पर वैद्य के परिवार को बंधक बना लिया।

उन्होंने कहा, ''उसने वैद्य को फोन कर परिवार को छोड़ने के लिये 50 लाख रुपये मांगे। वैद्य ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और एक टीम उनके घर रवाना हुई। वैद्य ने किशोर को अपनी बातों में लगाए रखा और खिड़की के जरिये पांच लाख रुपये उसे देने की बात कही। इस बीच, सादी वर्दी में वहां पहुंची पुलिस टीम पिछले दरवाजे से घर में घुस गई। ''

अधिकारी ने कहा कि टीम ने किशोर को पकड़ लिया, जो खिलौने वाली बंदूक लहरा रहा था। उसने पुलिस को बताया कि उसका कैटरिंग का कारोबार कोरोना वायरस पाबंदियों के चलते बंद हो गया, इसलिये उसने इस अपराध को अंजाम देने का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह