लाइव न्यूज़ :

ट्रक से कुचल कर किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:32 IST

Open in App

बांदा (उप्र), चार जनवरी बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में सोमवार को खेत से लौट रहे साइकिल सवार 12 साल के एक लड़के को बालू भरे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे बांदा-बिसंडा मार्ग में आवाजाही बाधित हो गयी थी।

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्यामदेव सिंह ने बताया कि आज कुलकुम्हारी गांव में पुलिया के पास बांदा से बिसंडा जा रहे एक बालू भरे ट्रक ने साइकिल सवार जिकरा यादव के 12 साल के बेटे आशीष को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। चालक की गिरफ्तारी और मुआवज़े की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बांदा-बिसंडा सड़क मार्ग में जाम लगाकर आवाजाही बाधित कर दी थी, जिसे काफी देर बाद खुलवाया जा सका।

सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्ज़े में ले लिया गया है और चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद किशोर का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल