लाइव न्यूज़ :

किशोर ने सुसायड नोट में प्रधानमंत्री से अरिजीत सिंह के गाने के साथ म्यूजिक वीडियो बनाने की अंतिम इच्छा पूरी करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:06 IST

Open in App

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), 11 अक्टूबर अच्छा डांसर बनने में विफल रहने पर 16 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

किशोर ने अपने कथित सुसायड नोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उसकी अंतिम इच्छा पूरा करने का अनुरोध किया है। नोट के अनुसार, उसकी अंतिम इच्छा है कि गायक अरिजीत सिंह द्वारा गाया गीत और नेपाली कलाकार सुशांत खत्री द्वारा कोरियोग्राफ किया गया डांस वाला एक म्यूजिक वीडियो बनाया जाए।

झांसी रोड थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव नयन शर्मा ने सोमवार को बताया कि ग्वालियर शहर के कैंसर अस्पताल क्षेत्र के निवासी 11वीं कक्षा के छात्र ने रविवार रात को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने कहा कि किशोर द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक सुसाइड नोट उसके शव के साथ मिला है जिसमें उसने कहा है कि वह एक अच्छा डांसर नहीं बन सका क्योंकि उसके परिवार और दोस्तों ने उसका साथ नहीं दिया।

शर्मा ने कहा, ‘‘सुसाइड नोट में किशोर ने लिखा है कि उसकी मौत के बाद एक म्यूजिक वीडियो बनाया जाए जिसमें एक गाना अरिजीत सिंह द्वारा गाया जाए और नेपाली कोरियोग्राफर सुशांत खत्री द्वारा डांस कराया जाए। नोट में कहा गया है कि यह म्यूजिक वीडियो उसकी आत्मा को शांति देगा। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उसकी अंतिम इच्छा पूरी कराने का आग्रह किया है।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू