लाइव न्यूज़ :

किशनगढ़-दिल्ली नई हवाई सेवा 8 अक्टूबर से होगी शुरू, CM वसुंधरा ने किया ऐलान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 5, 2018 05:34 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में हवाई सेवाओं के विस्तार से निश्चित ही राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई किशनगढ़-दिल्ली उड़ान से तीर्थराज पुष्कर और अजमेर दरगाह आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटको को यात्रा में सहूलियत होगी।

Open in App

जयपुर, 05 सितंबरः राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अजमेर के किशनगढ़ और दिल्ली के बीच स्पाइस जेट कंपनी की नई हवाई सेवा की औपचारिक घोषणा की है। यह उड़ान 8 अक्टूबर को नई दिल्ली से शुरू होगी। सीएम राजे ने मंगलवार को 8, सिविल लाइन्स में स्पाइस जेट कम्पनी के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर जीपी गुप्ता से इस उड़ान के लिए पहला आमन्त्रण टिकट प्राप्त किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही प्रदेश के जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा और जैसलमेर आदि बड़े शहरों के बीच अन्तर्राज्यीय हवाई सेवाएं शुरू कर चुकी है। इससे पहले स्पाइस जेट ने भी जैसलमेर से जयपुर के बीच उड़ान शुरू की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में हवाई सेवाओं के विस्तार से निश्चित ही राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई किशनगढ़-दिल्ली उड़ान से तीर्थराज पुष्कर और अजमेर दरगाह आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटको को यात्रा में सहूलियत होगी। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि इस हवाई सेवा के लिए लगभग 20 प्रतिशत वायबिलिटी गैप फंड राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्पाइस जेट शीघ्र ही राजस्थान के अन्य शहरों और दूसरे राज्यों के बड़े शहरों के बीच हवाई सेवाएं शुरू करेगा। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा भी उपस्थित थी।

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया