लाइव न्यूज़ :

किसान यूनियन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के काफिले को काला झंडा दिखाया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 23:04 IST

Open in App

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 22 मार्च प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को सोमवार को किसान यूनियनों ने काले झंडे दिखाए।

भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जब रशीदपुर गढ़ी से गुजरा तो किसानों ने उसे काले झंडे दिखाकर जमकर नारेबाजी की।

सिंह ‘चार साल बेमिसाल कार्यक्रम’ के तहत धामपुर विधानसभा में कार्यक्रम कर बिजनौर जिला मुख्यालय आ रहे थे, उसी दौरान ऐसा हुआ।

वहीं बिजनौर में सिंह ने ‘किसान जनसंवाद कार्यक्रम’ में कहा कि पार्टी आगामी पंचायत चुनावों में केन्द्र और प्रदेश सरकार के कामों को लेकर घर-घर जाएगी।

उन्होंने धामपुर में कहा कि भाजपा आने वाले जिला पंचायत और ब्लॉक के चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नीत सरकार के चार साल के शासन में गुंडों पर नियंत्रण हुआ है, सुशासन आया है जिसके कारण निवेश बढ़ा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के विकास कार्यक्रमों को गिनाते हुए कहा कि इन कामों को लेकर भाजपा आगामी पंचायत चुनावों में घर-घर जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू