संसद मार्ग पर किसानों ने दिखाया दम, पक्ष में जुटे विपक्ष के कई दिग्गज
By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 30, 2018 20:42 IST2018-11-30T10:08:24+5:302018-11-30T20:42:50+5:30
दिल्ली के रामलीला मैदान आयोजित किसानों के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक़ अब्दुल्ला, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार, जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव पहुंचे हैं।

संसद मार्ग पर किसानों ने दिखाया दम, पक्ष में जुटे विपक्ष के कई दिग्गज
राजधानी दिल्ली में गुरुवार (29 नवंबर) को जुटे हजारों किसान शुक्रवार (30 नवंबर) को संसद मार्च किया। किसानों को रामलीला मैदान से जंतर-मंतर तक मार्च करने की इजाजत दी। बाद में गुरु नानक रोड, रणजीत सिंह फ्लाईओवर और टोल्सटॉय मार्ग होते हुए ले जाया गया। बाद में वे संसद मार्ग पहुंचे।
अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव अतुल कुमार अंजान ने बताया कि शुक्रवार को संसद मार्ग पर आयोजित किसान सभा में आंदोलन का समर्थन कर रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शिरकत किया। दिल्ली के रामलीला मैदान आयोजित किसानों के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक़ अब्दुल्ला, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार, जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव पहुंचे।
किसान मुक्ति मार्च से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in
30 Nov, 18 : 05:05 PM
तमिलनाडु के किसान नरमुण्ड लेकर पहुंचे संसद मार्ग
दिल्ली में आयोजित किसान मुक्ति मार्च के दूसरे दिन शुक्रवार को तमिलनाडु के भी किसान पहुंचे थे। इन किसानों ने अपने गले में नरमुण्ड लटका रखे थे। इन किसानों ने उन किसानों के प्रतीक के रूप में ये नरमुण्ड लटकाए थे जिन्होंने आर्थिक बदहाली या कर्ज के बोझ से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। तमिलनाडु के किसानों ने पिछले साल सितंबर में भी दिल्लीके जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था।

30 Nov, 18 : 04:59 PM
एकबार फिर राजनीतिक आश्वासन का झुनझुना थामकर किसान नाचते-गाते अपने अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।
30 Nov, 18 : 04:49 PM
संसद मार्ग पर बोले फारूक अब्दुल्ला, नारा ऐसे लगाओ कि आसमान हिल जाए
दिल्ली में आयोजित किसान मुक्त मार्च में शामिल जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रदर्शनकारियों से 'जय हिन्द' का नारा लगवाया।
#WATCH Former J&K Chief Minister Farooq Abdullah speaking at farmers' protest at Jantar Mantar,New Delhi pic.twitter.com/JpdhBgea82
— ANI (@ANI) November 30, 2018
30 Nov, 18 : 04:39 PM
किसान मुक्ति मार्च: किसानों ने लगाया, सिंहासन खाली करो का नारा
दिल्ली पहुंचे किसानों ने यूँ लगाये नारे....
'सिंघासन खाली करो कि किसान आते हैं'
— Hemant Rajaura (@hemantrajora_) November 30, 2018
ये देखो किसानों का हुजूम। खुद अंदाजा लगा लो किसान क्या चाहता है।
देश भर के हजारों किसान मार्च करते हुए संसद मार्ग पहुंचे हैं। कर्ज माफी की मांग और फसलों के दाम बढ़ाने की मांग। #farmersMarch#KisanMuktiMarch#FarmersProtest@_YogendraYadavpic.twitter.com/m6jw4ZYkH7
30 Nov, 18 : 04:26 PM
किसान मुक्ति मार्च में पहुंचे 'बजरंगबली'
दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद मार्ग तक आयोजित किसान मुक्ति मार्च में किसानों की सृजनात्मकता भी देखने को मिल रही है। मार्च में शामिल एक किसान बजरंबगबली के बहरूप में विरोध प्रदर्शन में पहुंचा।

30 Nov, 18 : 04:08 PM
किसानों द्वारा बांटा गया पर्चा सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गुरुवार (29 नवंबर) को देश भर के किसानों ने दिल्ली पहुंचना शुरू किया। लाखों की संख्या में दिल्ली आ रहे किसान नरेंद्र मोदी सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे और गीत गा रहे थे। इस रैली में शामिल होने वाले किसानों द्वारा एक पर्चा सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस पर्चे में किसानों ने विभिन्न चीज़ों की उन्हें मिलने वाले दाम और बाज़ार में उनके दाम के बारे में बताया है। नीचे आ ये पर्चा देख सकते हैं।

30 Nov, 18 : 04:03 PM
फार्रुख अब्दुल्ला ने कहा कि इस देश का मुसलमान राम के खिलाफ नहीं हैं। राम तो पूरी दुनिया के हैं। लेकिन जैसे ही चुनाव आता है ये (बीजेपी) बंटवारे के लिए राम का नाम उठाते हैं। अब्दुल्ला ने कहा कश्मीर हिंदुस्तान का है और हमेशा रहेगा। हम हिंदुस्तान का साथ छोड़ने वाले नहीं हैं।
30 Nov, 18 : 03:57 PM
किसानों के आंदोलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे हैं। उन्होंने कहा दिल्ली में आपका स्वागत है।
30 Nov, 18 : 03:57 PM
किसानों की विरोध रैली में पहुंचे सीताराम येचुरी, कहा- RSS-BJP के पास एक ही हथियार है, राम मंदिर
सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पर आयोजित किसान रैली में पहुंचे। सीताराम येचुरी में कहा, "बीजेपी, मोदी और आरएसएस के पास केवल एक ही हथियार है, राम मंदिर। चुनाव करीब आने लगते हैं तो ये राम राम चिल्लाने लगते हैं।"
CPI (M)'s Sitaram Yechury at farmers’ protest in Delhi: BJP, Modi & RSS have only one weapon in hand that is Ram Temple. As the elections are approaching, they have started chanting ‘Ram Ram’. pic.twitter.com/D3Ht1rOeuT
— ANI (@ANI) November 30, 2018
30 Nov, 18 : 03:55 PM
राहुल गांधी ने कहा, पीएम बदलना पड़े तो बदलो
किसानों के आंदोलन में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, अगर पीएम बदलना पड़े तो बदलो। उन्होंने कहा देश को दो भागों में बांटकर भाषणबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा इस वक्त देश में किसानों के और युवाओं की समस्या को हल करने की बात होनी चाहिए। इसके लिए कानून बदलना पड़े तो बदलिए, पीएम बदलना पड़े तो बदलिए।
30 Nov, 18 : 03:52 PM
किसानों के आंदोलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे हैं। उन्होंने वहां मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
30 Nov, 18 : 03:27 PM
फारुख अब्दुल्ला, शरद पवार, शरद यादव समेत कई विपक्षी नेता किसानों के प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इसमें राहुल गांधी के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।
30 Nov, 18 : 03:25 PM
वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता पी साईनाथ ने कहा कि ये दो मांगें सिर्फ शुरुआत है। किसानों के मुद्दे पर विशेष सत्र समय की मांग है। विशेष सत्र में संसद के अंदर किसानों को खड़ा कर देना चाहिए।
30 Nov, 18 : 03:25 PM
नानाभाऊ ने बताया कि राहुल गांधी भी इन दोनों मांगो के समर्थन का ऐलान करेंगे।
30 Nov, 18 : 03:25 PM
अखिल भारतीय किसान काँग्रेस के अध्यक्ष नानाभाऊ ने लोकमत को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 3.30 बजे यहां पहुंचेंगे।
30 Nov, 18 : 03:24 PM
संसद मार्ग पर किसानों की मांग के समर्थन में वाम दलों समेत 21 राजनतिक पार्टियों के प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं।
30 Nov, 18 : 01:59 PM
किसानों के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामः डीसीपी
नई दिल्ली के डीसीपी मधुर वर्मा ने कहा कि किसानों के मार्च के बाबत सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा करीब 8000 किसान रामलीला मैदान में पहुंचे हैं। वे अपना प्रदर्शन संसदीय मार्ग पर खत्म कर देंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों के नेताओं से कई बार पुलिस की बातचीत हो गई है। उन्हें पुलिस ने रामलीला मैदान से जंतर मंतर और संसद मार्ग तक जाने की अनुमति दी गई है।
DCP (New Delhi) Madhur Verma on farmers' protest: Proper arrangements done for security, traffic, & law and order. Around 8,000 farmers have reached Ramlila Maidan. They will conclude their march at Parliament Street & culminate their protest from there pic.twitter.com/12xnngv7np
— ANI (@ANI) November 30, 2018
30 Nov, 18 : 12:52 PM
संसद भवन की ओर किसानों के मार्च से मध्य और लुटियन दिल्ली में यातायात प्रभावित
बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच संसद भवन की ओर हजारों किसानों के मार्च से मध्य और लुटियन दिल्ली में यातायात व्यवस्था प्रभावित है। हजारों किसान गुरुवार से ही रामलीला मैदान में रूके हुए थे और शुक्रवार की सुबह उन्होंने संसद भवन की ओर मार्च शुरू किया।
30 Nov, 18 : 12:27 PM
किसानों की मांग- बेहतर न्यूनतम समर्थन मूल्य
दिल्ली में दो-दिवसीय किसान आंदोलन के दूसरे दिन शुक्रवार को जंतर-मंतर के निकट विरोध प्रदर्शन में देश भर के किसान आए रहे हैं। इन किसानों की मांग है कि इन्हें बेहतर न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले और कर्ज माफी हो जाए।
Delhi: Farmers from all across the nation hold protest for the second day over their demands of debt relief, better MSP for crops, among others; latest #visuals from near Jantar Mantar pic.twitter.com/zwnHQHALkk
— ANI (@ANI) November 30, 2018
30 Nov, 18 : 10:50 AM
रामलीला मैदान से संसद मार्च शुरू
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति मार्च अभी रणजीत सिंह फ्लाईओवर पर है. पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है.
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) November 30, 2018
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति मार्च अभी रणजीत सिंह फ्लाईओवर पर है | जिसमें 7000 से 8000 लोग शामिल हैं | यहाँ पर यातायात प्रभावित है |
30 Nov, 18 : 10:35 AM
Watch Video: किसान मुक्ति मार्च पर लोकमत न्यूज की ग्राउंड रिपोर्ट
30 Nov, 18 : 10:28 AM
इन इलाकों में प्रभावित रहेगा ट्रैफिक
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) November 30, 2018
30 Nov, 18 : 10:15 AM
इन दो मांगों को लेकर जुटे हैं किसान
अखिल भारतीय किसान महासभा के राजा राम सिंह ने बताया कि किसानों की दो प्रमुख मांगें हैं- किसानों को कर्ज से पूर्ण मुक्ति और कृषि उत्पाद लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य।
Delhi: #Visuals from Ramlila Maidan on the second day of 2-day protest by farmers from all across the nation, who are asking for debt relief, better MSP for crops, among other demands pic.twitter.com/Awkh9uwIbh
— ANI (@ANI) November 30, 2018
30 Nov, 18 : 10:11 AM
थोड़ी देर में संसद की ओर कूच करेंगे किसान
स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया है कि किसान कुछ देर में संसद की ओर मार्च करेंगे। अपने ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया-
Farmers all set to start #KisanMuktiMarch to Sansad Marg in a short while. pic.twitter.com/1JPo9mQFFO
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) November 30, 2018