लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलनः मृत 700 किसानों को 25-30 लाख मुआवजा देना सरकार के लिए कोई बड़ी बात नहीं, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2021 17:00 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की माफी तब तक अधूरी है, जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगर सरकार को लोगों से सरोकार होता तो हालात इतने खराब नहीं होते। सरकार सत्ता के नशे में पूरी तरह से चूर है।पंजाब सरकार ने 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया है और 152 को नौकरी दी है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों की वापसी के लिए आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों का ‘कोई रिकॉर्ड नहीं’ कहने के लिए केंद्र की आलोचना की।

राहुल गांधी ने कहा कि मृत 700 किसानों को 25-30 लाख मुआवजा देना केंग्र सरकार के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। मोदी सरकार को जल्द ही अमल करना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब सरकार ने 403 लोगों की पहचान की है। पीएम मोदी की माफी तब तक अधूरी है, जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं।

पीएम मोदी को सदन में बताना चाहिए कि वह प्रायश्चित कैसे करेंगे? आज देश की हालत यह हो गई है कि सरकार के पास ना तो मौत के आंकड़े ही हैं, ना ही सरकार में बैठे हुए लोगों की नजर में इंसानों की जिंदगी का कोई मोल है।

अगर सरकार को लोगों से सरोकार होता तो हालात इतने खराब नहीं होते। सरकार सत्ता के नशे में पूरी तरह से चूर है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास 403 लोग हैं जिन्हें पंजाब सरकार ने 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया है और 152 को नौकरी दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास पंजाब के बाहर के 100 किसानों की सूची है, जिन्होंने कृषि कानूनों के आंदोलन के दौरान जान गंवाई, सार्वजनिक रिकॉर्ड से 200 और लोगों की सूची है। पंजाब सरकार उन कृषि कानूनों के लिए जिम्मेदार नहीं है, जिनका विरोध हुआ, फिर भी 403 मृतक किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये दिए है। मुझे नहीं लगता कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कृषि कानूनों को निरस्त करने के बाद किसानों की मांगों को स्वीकार करेगी, इसकी मंशा सही नहीं है।

टॅग्स :किसान आंदोलनराहुल गांधीनरेंद्र मोदीपंजाबउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू