लाइव न्यूज़ :

किसान आन्दोलन: पंजाब विवि के 35 छात्रों का पुलिस ज्यादतियों की जांच के लिये प्रधान न्यायाधीश को खुला पत्र

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर आन्दोलन कर रहे किसानों पर पुलिस की कथित ज्यादतियों की जांच कराने के लिये पंजाब विश्वविद्यालय के 35 छात्रों ने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और अन्य न्यायाधीशों को पत्र लिखा है।

विश्वविद्यालय के सेन्टर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज के इन छात्रों ने अपने खुले पत्र में आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने कथित रूप से अवैध तरीके से पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया है। पत्र में पुलिस की इस ज्यादती की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले छात्रों में शामिल आंचल सावा ने पीटीआई को बताया कि उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री ने इस पत्र का डायरी नंबर प्रदान किया है जिसे जनहित याचिका के रूप में पंजीकृत करके सुना जा सकता है।

इस पत्र में पुलिस ज्यादतियों के साथ ही कुछ प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिये जाने का भी उल्लेख किया गया है। इन छात्रों ने इस पत्र में पुलिस ज्यादतियों की जांच कराने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सारे मामले वापस लेने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

इन छात्रों ने पत्र के साथ किसानों पर पुलिस की ज्यादतियों को दर्शाने वाली कुछ तस्वीरें भी संलग्न की है।

इससे पहले, पिछले साल 17 दिसंबर को शीर्ष अदालत ने किसानों के इस आन्दोलन में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुये कहा था कि उन्हें भी विरोध प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार है और उन्हें बगैर किसी अवरोध के आन्दोलन जारी रखने दिया जाये।

न्यायालय ने इसी दौरान सारे विवाद का हल खोजने के लिये केन्द्र से फिलहाल इन कानूनों पर अमल स्थगित रखने और एक स्वतंत्र समिति गठित करने का सुझाव दिया था।

यह मामला अगले कुछ दिनों में सूचीबद्ध होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह