लाइव न्यूज़ :

चारपाइयों और मोढ़ों पर जमी कांग्रेस की किसान महापंचायत

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:21 IST

Open in App

जयपुर, 12 फरवरी केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने राजस्थान के धान का कटोरा कहे जाने वाले गंगानगर हनुमानगढ़ इलाके में दो किसान महापंचायत कर हुंकार भरी। इन महापंचायतों में किसान, मजदूर, महिलाएं व युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी जहां पार्टी के नेता परंपरागत कुर्सी-सोफों के बजाय चारपाइयों और सरकंडों से बने मोढ़ों पर बैठे नजर आए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों से संवाद करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सूरतगढ़ पहुंचे। उन्होंने पहली सभा हनुमानगढ़ जिले में उस कालीबंगा कस्बे के पास की जहां सिंधु घाटी सभ्यता और मानव सभ्यता में सबसे पहले जुते हुए खेत के अवशेष मिले। कांग्रेस ने पीलीबंगा कस्बे में इस सभा को किसान महापंचायत नाम दिया। इसमें मंच पर पारंपरिक कुर्सी या सोफों के बजाय चारपाइयां, जिन्हें स्थानीय भाषा में मांची कहा जाता है, लगी थीं। राहुल सहित सभी नेता इन चारपाइयों पर बैठे।

वहीं इसके बाद राहुल की किसान महापंचायत श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में की। यहां भीड़ पीलीबंगा से भी ज्यादा थी और मंच पर कुर्सी सोफे के बजाय सरकंडों से बने कुर्सीनुमा 'मोढ़े' रखे गए जिनका इस्तेमाल आमतौर पर गांव गुवाड़ों में किया जाता है।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि सभा को अनौपचारिक रूप देने के लिए यह पहल की गयी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ाव महसूस कर सकें। पार्टी के मंच पर भी 'कांग्रेस का हाथ किसान के साथ' नारे लिखे हुए थे और सभाओं में राहुल गांधी का स्वागत भी प्रतीकात्मक 'हल' देकर किया गया।

इससे पहले सूरतगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राहुल गांधी की अगवानी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने की। राहुल गांधी सड़क मार्ग से ही पीलीबंगा व सूरतगढ़ गए। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा उनके साथ एक ही वाहन में रहे। राहुल एक दो जगह रास्ते में स्वागत के लिए खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से मिलने भी रुके।

राहुल गांधी शनिवार को किशनगढ़ पहुंचेंगे। वह सुरसुरा में लोक देवता तेजाजी महाराज मंदिर के दर्शन करेंगे व किसानों से संवाद करेंगे। इसके बाद अजमेर जिले के रूप रूपनगढ़ में किसानों से संवाद करेंगे। उनकी नागौर में गोपाल गौशाला मकराना में किसान सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग