लाइव न्यूज़ :

स्वचालित प्रणाली के कारण बंद हुआ था किसान एकता मोर्चा पेज: फेसबुक

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिग्गज सोशल मीडिया मंच फेसबुक ने कहा है कि 'किसान एकता मोर्चा' पेज पर कंपनी के सामुदायिक मापदंडों का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों में इजाफा होने के चलते उसकी स्वचालित प्रणाली ने इसे दिखाना बंद (अनपब्लिश) कर दिया था और इसे स्पैम के तौर पर दर्शाया था। हालांकि, इस पेज को तीन घंटे से भी कम समय में बहाल कर दिया गया था।

फेसबुक को उस समय तमाम वर्गों की ओर से आलोचना का सामना करना पडा़ था, जब रविवार शाम को ‘किसान एकता मोर्चा’ नामक पेज को बंद कर दिया था जिसमें किसान आंदोलन के बारे में ‘आधिकारिक जानकारी’ साझा की जा रही थी।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, '' हमारी समीक्षानुसार, फेसबुक पेज (किसान एकता मोर्चा) पर हमारे सामुदायिक मापदंडों का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों में इजाफा होने के चलते हमारी स्वचालित प्रणाली ने इसे स्पैम के तौर पर दर्शाया। इसके संदर्भ की जानकारी होने के बाद हमने तीन घंटे से भी कम समय में पेज को बहाल किया।''

प्रवक्ता ने दावा किया, समीक्षा में यह भी सामने आया कि स्वचालित प्रणाली के कारण फेसबुक पेज तो प्रभावित हुआ जबकि इंस्टाग्राम खाते पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर नियमों के उल्लंघन का पता लगाकर पेजों को बंद करने का काम स्वचालित प्रणाली के जरिए किया जाता है। हालांकि, कंपनी किसी खास परिस्थिति में समस्या के बारे में समझने और निर्णय लेने को लेकर अपने समीक्षा दल पर भरोसा करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटT20 World Cup 2026: 49 दिन बाद टी20 विश्व कप, 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत-श्रीलंका में खेला जाएगा, 2024 के बाद 2026 में फाइनल खेलेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका?

क्रिकेटआईएलटी20 इतिहास में पहली बार, दुबई कैपिटल्स ने शारजाह वॉरियर्स को 63 रन से हराया, मोहम्मद नबी ने किया कारनामा, 19 गेंद, 38 रन के बाद 4 ओवर में झटके 3 विकेट

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल