लाइव न्यूज़ :

किसान प्रदर्शनों का समर्थनः मिया खलीफा बोलीं-अब भी किसानों के साथ खड़ी हूं और रहूंगी...

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:45 IST

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर कुछ विदेशी हमारे आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं तो इसमें क्या पेरशानी है। वे हमसे ना कुछ ले रहे हैं और ना कुछ दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश टिकैत ने कहा कि उनकी गाजीपुर आए 15 सांसदों में से किसी से कोई बात नहीं हुई।मुद्दों को लेकर हजारों किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं।भारत के विदेश मंत्रालय ने किसानों के प्रदर्शन पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया पर बुधवार को कड़ी आपत्ति जताई थी।

मुम्बईः किसान प्रदर्शनों का समर्थन करने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही वयस्क फिल्मों की पूर्व कलाकार मिया खलीफा ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘‘अब भी किसानों के साथ खड़ी हैं।’’

पॉप गायिका रिहाना के किसानों के आंदोलन की ओर ध्यान आकर्षित करने वाले ट्वीट करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय कई कलाकारों, कार्यकर्ताओं और राजनेताओं ने किसानों के साथ एकजुटता दिखाई थी। खलीफा ने भी इसी संबंध में ट्वीट किया था। विदेश मंत्रालय ने इसकी निंदा करते हुए कहा था कि कुछ निहित स्वार्थी समूह प्रदर्शनों पर अपना एजेंडा थोपने का प्रयास कर रहे हैं।

संसद में पूरी चर्चा के बाद पारित कृषि सुधारों के बारे में देश के कुछ हिस्सों में किसानों के बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं और विरोध प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए। खलीफा (27) ने ट्विटर पर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के समूह की तस्वीरें साझा की।

तस्वीर में कुछ लोग तख्तियां लिए नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके, रिहाना और स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ नारे लिखे हैं। एक तख्ती पर लिखा है, ‘‘ मिया खलीफा होश में आओ।’’ खलीफा ने ये तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ इसकी पुष्टि करते हुए कि मैं होश में आ गई हूं और चिंता करने के लिए शुक्रिया। हालांकि मैं अब भी किसानों के साथ हूं।’’

इससे पहले खलीफा ने प्रदर्शन स्थलों के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘ मानवाधिकार उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट बंद कर दिया है। किसान आंदोलन।” 

विदेशी हस्तियों के प्रदर्शन का समर्थन करने में आपत्ति नहीं; रिहाना, ग्रेटा को नहीं जानता : टिकैत

केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनने को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत को कोई आपत्ति नहीं है। दिल्ली से लगी सीमओं पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत (51) ने पॉप स्टार रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थैनबर्ग जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा आंदोलन के समर्थन का स्वागत किया, लेकिन साथ ही कहा कि वह उन्हें नहीं जानते हैं।

अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के किसान प्रदर्शन का समर्थन करने के सवाल पर दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर गाजीपुर में बृहस्पतिवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ ये अंतरराष्ट्रीय कलाकार कौन हैं?’’ उन्हें जब पॉप स्टार रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, वयस्क फिल्मों की अदाकारा मियां खलीफा के बारे में बताया गया तो टिकैत ने कहा, ‘‘ उन्होंने हमारा समर्थन किया होगा लेकिन मैं उन्हें नहीं जानता।’’

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदीमुंबईदिल्लीराकेश टिकैत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल