लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: अखिलेश यादव को घर में किया गया नजरबंद, दिल्ली में सिंधु बॉर्डर पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2020 11:14 IST

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की 'किसान यात्रा' शुरू होने से पहले ही उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। अखिलेश के घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने यूपी में आज 'किसान यात्रा' का किया है आह्वान, कन्नौज जाने वाले थे सपा प्रमुखलखनऊ में अखिलेश के घर से बाहर निकलने के सभी रास्तों पर पुलिस और बैरीकेडिंग, सपा के दो नेता हिरासत मेंदूसरी ओर दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, फिर जताया किसानों के आंदोलन का समर्थन

किसानों के मुद्दे पर सियासी संग्राम उत्तर प्रदेश में भी जोर पकड़ने लगा है। अखिलेश यादव के आज निकलने वाले किसान यात्रा से पहले ही उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है।

अखिलेश यादव ने दिल्ली बॉर्डर पर हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज किसान यात्रा की घोषणा की थी। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री आज दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच पहुंचे।

अखिलेश यादव का घर और कार्यालय छावनी में तब्दील

अखिलेश यादव के किसान यात्रा के लिए निकलने से पहले ही यूपी पुलिस ने लखनऊ में सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी दफ्तर के आसपास का इलाका सील कर दिया। अखिलेश के घर के आसपास भी बैरीकेडिंग लगा दी गई और बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद है। 

इस बीच खबर ये भी है कि सपा के दो नेता एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे दोनों पार्टी दफ्तर जाने की कोशिश कर रहे थे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सोमवार को कन्नौज जाने का कार्यक्रम था। हालांकि, वहां के जिलाधिकारी ने उनके कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। अखिलेश यादव का घर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर है। उनके घर के बाहर निकलने वाले हर बाहरी रास्ते पर पुलिस ने बैरीकेडिंग की है। इलाके में पुलिस कि लगातार गश्त भी जारी है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, 'क़दम-क़दम बढ़ाए जा, दंभ का सर झुकाए जा... ये जंग है ज़मीन की, अपनी जान भी लगाए जा।' उन्होंने लोगों से भी 'किसान यात्रा' में शामिल होने की अपील की है।

इस बीच सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा है कि सरकार अखिलेश के किसान यात्रा में शामिल होने मात्र से भयभीत हो गई है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है और सरकार इसका हनन करने पर तुली हुई है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे किसानों के बीच

यूपी में संग्राम के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह सिंधु बॉर्डर पहुंचे जहां बड़ी मात्रा में पिछले कई दिनों से किसान जमे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि वे किसानों के सभी मुद्दों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी पार्टी और मैं उनके साथ शुरू से खड़े हैं। प्रदर्शन की शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने 9 स्टेडियम को जेल में बदलने की अनुमति मांगी थी। मुझ पर दबाव भी डाला गया लेकिन हमने इजाजत नहीं दी।'

आम आदमी पार्टी (आप) ने किसान संगठनों की ओर से 8 दिसंबर को बुलाए गए ‘भारत बंद’ को रविवार को समर्थन दिया था। साथ ही पार्टी की ओर से बताया गया था केजरीवाल सिंधु बॉर्डर जाएंगे। केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से किसानों का समर्थन करने की अपील भी की थी।

टॅग्स :अखिलेश यादवकिसान आंदोलनकिसान विरोध प्रदर्शनअरविंद केजरीवालसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं