लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत से की मुलाकात

By भाषा | Updated: January 31, 2021 22:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 जनवरी शिरोमणी अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की और उन्हें ‘सरोपा’ भेंट किया। बादल ने टिकैत को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन करती है।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि बादल ने कहा कि टिकैत ने अपने पिता और दिग्गज किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के पदचिन्हों पर चलकर कृषक समुदाय को गौरवान्वित किया है।

इसमें कहा गया कि उन्होंने महेंद्र सिंह टिकैत और शिअद के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल की किसानों के हक के लिये लड़ी गई साझा लड़ाई को याद किया।

बयान के मुताबिक, शिअद अध्यक्ष ने उन किसानों के परिजनों से भी मुलाकात की जिनके रिश्तेदार 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से लापता हैं। बादल ने उन लोगों से भी मुलाकात की जिनके परिजन किसान आंदोलन के “समर्थन” की वजह से जेल में हैं।

बादल ने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी ऐसे लोगों का मुद्दा उठाएगी और उन्हें कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने अपनी पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख हरमीत सिंह कालका से राष्ट्रीय राजधानी में एक नियंत्रण-कक्ष बनाने का भी अनुरोध किया जहां पीड़ित परिवारों को जैसी और जब जरूरत हो सहायता उपलब्ध कराई जा के।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपने विरोधों को दरकिनार कर किसानों के मुद्दे पर साथ आने की भी अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग