लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: राउत ने दानवे के बयान को बताया हास्यास्पद, राकांपा ने भी निशाना साधा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 18:44 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने किसानों के प्रदर्शन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ होने के केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के दावे को हास्यास्पद बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर यह सच है तो केन्द्र सरकार को पड़ोसी देशों को सबक सिखाना चाहिये।

राकांपा ने भी इस बयान के लिये दानवे पर निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की।

नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हजारों किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे उनकी आमदनी सुनिश्चित करने वाली न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी।

सरकार ने इन कानूनों का बचाव करते हुए कहा है कि इससे आने वाले वक्त में किसानों को फायदा होगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

केन्द्रीय मंत्री दानवे ने बुधवार को दावा किया कि किसानों के प्रदर्शन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है।

राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि केन्द्र सरकार को यह तय करना चाहिये कि वह नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध का जल्द समाधान निकालना चाहती है या नहीं।

राउत ने दानवे के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''शिवसेना ने केन्द्रीय मंत्री के इस बयान को गंभीरता से लिया है...अब, यह केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह दोनों पड़ोसी देशों को सबक सिखाए। ''

उन्होंने कहा कि शिवसेना इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने के लिये दानवे का ''आभारी'' है।

महाराष्ट्र के मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने एक वीडियो संदेश में केन्द्रीय मंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए कहा, ''सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिये कि यह उसका रुख है या दानवे साहब का।''

उन्होंने पूछा, ''अगर यह मोदी सरकार का रुख है तो फिर नरेन्द्र सिंह तोमर जी (केन्द्रीय कृषि मंत्री) किसानों के साथ बैठकें क्यों कर रहे हैं? (केन्द्रीय गृह मंत्री) अमित शाह जी उनके साथ मुलाकात और चर्चाएं क्यों कर रहे हैं?''

मलिक ने कहा कि दानवे ने जो कहा, अगर वह सरकार का रुख नहीं है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू