लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन : प्रदर्शनकारियों ने ईस्टर्न पेरिफेरल और एनएच-91 पर टोल मुक्त करा विरोध दर्ज कराया

By भाषा | Updated: December 12, 2020 13:55 IST

Open in App

नोएडा, 12 दिसंबर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 91 पर कोट तथा सिरसा रामपुर के पास टोल मुक्त करा कर अपना विरोध जताया।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) गौरव टिकट के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह से ही सिरसा, रामपुर टोल पर जुटने शुरू हो गए थे।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) गौरव टिकैत, गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अनित कसाना एवं महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज सुबह ही ईस्टर्न पेरीफेरल पर पहुंच गए। भाकियू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सिरसा रामपुर व कोट टोल पर पहुंचकर वाहन चालकों के लिए टोल पूरी तरह से फ्री करा दिया। इस दौरान वाहन चालक बिना टोल दिए आराम से टोल बैरियर से पास हुए।

गौरव टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक किसान विरोधी कानूनो को वापस नहीं ले लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने कहा कि सरकार तानाशाह रवैया अपना कर किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है, लेकिन किसान इस बार झुकने वाले नहीं हैं और आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं