लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन : बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस कर्मी बढ़ाए गए

By भाषा | Updated: December 3, 2020 17:33 IST

Open in App

फरीदाबाद, तीन दिसम्बर हरियाणा के पलवल जिले के किसानों ने भी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने का ऐलान किया है। किसानों ने हजारों की संख्या में दिल्ली पहुंचने की बात कही है, जिसके बाद बदरपुर बॉर्डर पर फिर से पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता आदर्शदीप के अनुसार किसानों के ऐलान के बाद बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। दिल्ली के बायपास रोड पर भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस आने-जाने वाली गाडिय़ों की जांच कर रही है।

पलवल के किसानों ने बुधवार को बैठक कर निर्णय लिया था कि वे बृहस्पतिवार को पलवल की जाट धर्मशाला में एकत्र होकर पैदल ही दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

पलवल के किसानों को फरीदाबाद में प्रवेश करने से रोकने के लिए बृहस्पतिवार को सीकरी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है। सीकरी बॉर्डर पलवल को फरीदाबाद से जोडता है। फरीदाबाद पुलिस ने सीकरी बॉर्डर को बंद कर दिया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह व डीसीपी मुख्यालय अर्पित जैन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इस बीच सूत्रों के अनुसार पलवल से दिल्ली रवाना हुए किसान फिलहाल पृथला क्षेत्र में रूक गए है और वह शुक्रवार को आगे बढ़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू