किसान आंदोलन: फोगाट खाप ने सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया
By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:42 IST2021-01-29T22:42:36+5:302021-01-29T22:42:36+5:30

किसान आंदोलन: फोगाट खाप ने सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया
भिवानी, 29 जनवरी केन्द्र के नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसानों के आंदोलन के बीच हरियाणा के चरखी दादरी में फोगाट खाप ने सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया।
खाप के प्रधान बलवंत फोगाट ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई पंचायत में कई फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब हर घर से एक व्यक्ति तीन दिन के लिए दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होगा।
उन्होंने बताया कि पंचायत ने राज्य के भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेताओं के सामाजिक बहिष्कार का भी ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि पंचायत में शामिल सभी किसानों ने एक सुर में सरकार का विरोध करने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि पंचायत में फैसला लिया गया कि खाप के 19 गांवों में भाजपा और जजपा नेताओं को घुसने नहीं दिया जायेगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।