लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: बिना किसी देरी के मामले का समाधान किया जाना चाहिए: जजपा

By भाषा | Updated: February 11, 2021 00:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 फरवरी हरियाणा में भाजपा के सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने बुधवार को कहा कि बिना किसी देरी के किसान आंदोलन का हल ढूंढना होगा।

जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के साथ नियमित संपर्क में हैं।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल नवंबर से हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

चौटाला ने कहा, "जो किसान (विरोध प्रदर्शन पर) बैठे हैं, हम वास्तव में उनके लिए चिंतित हैं, वे हमारे परिवार के सदस्य हैं।"

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई और जजपा के प्रमुख अजय सिंह चौटाला के बेटे दिग्विजय सिंह चौटाला ने किसानों के मुद्दे पर सवालों का जवाब देते हुए कहा, ''राजग सरकार किसानों की सरकार है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान-समर्थक हैं।”

उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से, एक समाधान ढूंढना होगा और मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि इसमें जितनी देर होगी, उतने अधिक लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "उन मुद्दों को लेकर निष्कर्ष तक पहुंचना होगा, जिन पर वे (किसान) आंदोलन कर रहे हैं।"

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता