लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन : दिल्ली की जिला अदालतों में वकीलों ने एकजुटता दिखाते हुए किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 8, 2020 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न जिला अदालत परिसरों में वकीलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

कड़कड़डूमा जिला अदालत परिसर में वकीलों ने कानूनों को वापस लेने को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च किया। तीस हजारी अदालत परिसर में भी वकीलों ने किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए एक बैठक की और अपनी ओर से कुछ मांगे रखीं।

तीस हजारी अदालत में हुए प्रदर्शन में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) की एक्शन कमेटी के मुख्य संयोजक अधिवक्ता राजीव खोसला ने कहा कि सरकार को कृषि कानूनों में एक शर्त रखनी चाहिए कि कृषि उत्पादों के लिए निजी कंपनियां न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से पांच प्रतिशत अधिक भुगतान करे और उल्लंघन करने पर तीन से पांच साल तक सजा का प्रावधान किया जा सकता है।

बीसीडी और दिल्ली में सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशन की समन्वय समिति द्वारा संयुक्त रूप से जारी बयान के मुताबिक खोसला ने कहा कि मांगे नहीं माने जाने पर वकीलों की एक्शन कमेटी जल्द ही देश स्तर पर आंदोलन का आह्वान करेगी। इस संबंध में विभिन्न राज्यों की बार काउंसिलों और बार एसोसिएशनों के साथ बैठक कर तारीख तय की जाएगी।

बयान के मुताबिक समन्वय समिति के अध्यक्ष संजीव एन ने कहा कि सरकार हर आंदोलन को देशद्रोही लोगों का प्रदर्शन बताते हुए जनता की आवाज को दबाने की साजिश कर रही है और सोशल मीडिया के जरिए दुष्प्रचार किया जा रहा है कि किसान आंदोलन को ‘खालिस्तान’ का समर्थन हासिल है।

अधिवक्ता सत्य प्रकाश गौतम ने कहा कि किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कड़कड़डूमा अदालत परिसर के भीतर करीब 100 वकीलों ने प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित