लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन टुकड़े-टुकड़े गैंग का है प्रयोग, सफल होने पर अनुच्छेद 370 आदि पर दोहराया जाएगा: मंत्री

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:48 IST

Open in App

भोपाल, तीन फरवरी मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसान आंदोलन टुकड़े-टुकड़े गैंग का एक प्रयोग है और यदि सफल हुआ तो यह गैंग संशोधित नागिरकता कानून (सीएए), अनुच्छेद 370 और राममंदिर के मुद्दों पर भी दबाब बनाएगा।

मिश्रा ने यहां मीडिया से बात करने के साथ-साथ ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार ने आंदोलनकारी किसानों से चर्चा के सभी विकल्प खुले रखे हैं। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर्दे के पीछे से बातचीत में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। असल में अपना वजूद बचाने के लिए संघर्षरत कांग्रेस की किसान आंदोलन के नाम पर घड़ियाली आंसू दिखाना मजबूरी बन गई है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘किसानों का धरना कोई जनांदोलन नहीं, टुकड़े-टुकड़े गैंग का एक ऐसा प्रयोग है जो सफल हो जाए तो इसके बाद गैंग सीएए, अनुच्छेद 370 और राममंदिर के मुद्दे पर भी दबाव बनाने का रास्ता खोल सके।’’

मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शनकारी कह रहे हैं कि नया कृषि कानून ‘काला कानून’ है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं कि इसमें ‘काला’ क्या है।

उन्होंने कहा, ‘‘सीएए के खिलाफ किए गये प्रदर्शनों की तरह किसान आंदोलन भी अनुमानों पर आधारित आंदोलन है।’’

मिश्रा ने कहा कि तीन तलाक या धर्म की आड़ में महिलाओं का दमन और शोषण करने वाले तत्वों के खिलाफ भाजपा की सरकारें सभी आवश्यक कानूनी कदम उठा रही हैं,अब इनके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में आपातकाल और परिवारवाद के संरक्षक लोकतंत्र खतरे में होने की बात कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर