किसान आंदोलन फैसलों में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आंदोलन है: अखिलेश

By भाषा | Updated: December 10, 2020 10:48 IST2020-12-10T10:48:01+5:302020-12-10T10:48:01+5:30

Kisan agitation is also a movement to ensure participation of common people in decisions: Akhilesh | किसान आंदोलन फैसलों में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आंदोलन है: अखिलेश

किसान आंदोलन फैसलों में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आंदोलन है: अखिलेश

लखनऊ (उप्र), 10 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसान आंदोलन भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनर्स्थापना का भी आंदोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान आंदोलन भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनर्स्थापना का भी आंदोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए; सरकार की मनमानी नहीं और इसी लिए भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए देश का हर नागरिक आज 'किसान आंदोलन' के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ता जा रहा है।''

सपा नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। इस आंदोलन के समर्थन में अखिलेश और पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर भी उतरे थे और धरना प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में अखिलेश और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौतम पल्ली पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kisan agitation is also a movement to ensure participation of common people in decisions: Akhilesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे