किसान आंदोलन विपक्ष की सुनियोजित साजिश है: गुजरात भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 16, 2020 18:55 IST2020-12-16T18:55:28+5:302020-12-16T18:55:28+5:30

Kisan agitation is a well planned conspiracy of opposition: Gujarat BJP president | किसान आंदोलन विपक्ष की सुनियोजित साजिश है: गुजरात भाजपा अध्यक्ष

किसान आंदोलन विपक्ष की सुनियोजित साजिश है: गुजरात भाजपा अध्यक्ष

अहमदाबाद, 16 दिसंबर गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसान आंदोलन देश में अराजकता और अस्थिरता उत्पन्न करने की विपक्ष की सुनियोजित साजिश है।

गुजरात में नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद पाटिल ने कहा कि 2014 से पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तब वह इन कृषि कानूनों के पक्ष में थी।

पाटिल के बयान से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नए कृषि कानूनों पर किसानों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

इसके साथ ही मोदी ने कहा था कि विपक्ष किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहा है।

पाटिल ने सूरत में संवाददाताओं से कहा, “यह आंदोलन, राष्ट्र को अस्थिर करने की विपक्ष की सुनियोजित साजिश है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधीन केंद्र सरकार ऐसा नहीं होने देगी। चूंकि विपक्षी दल अपना आधार खो चुके हैं, इसलिए वह देश में अराजकता उत्पन्न करना चाहते हैं।”

भाजपा द्वारा लोगों को कृषि कानूनों से अवगत कराने के अभियान के दौरान पाटिल मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब वह इन कृषि कानूनों के पक्ष में थी। लेकिन अब वह गलत बातें फैला रही है और किसानों को भ्रमित कर रही है। लोगों को ऐसी ताकतों को पहचानना चाहिए और उनके मंसूबों के प्रति सचेत रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kisan agitation is a well planned conspiracy of opposition: Gujarat BJP president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे