लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन : सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाओं ‘नाइट ड्यूटी’ नहीं लगाने के निर्देश

By भाषा | Updated: November 28, 2020 15:54 IST

Open in App

सोनीपत,28 नवम्बर किसान आंदोलन के मद्देनजर सोनीपत के जिला उपायुक्त ने राई और कुण्डली औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं की रात की पाली में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही किसान अंदोलन के मद्देनजर कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

किसान आंदोलन के मद्देनजर उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दिल्ली कुण्डली बॉर्डर पर दिल्ली कूच को लेकर किसानों ने जमावड़ा किया हुआ है ऐसी स्थिति में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए वहां स्वास्थ्य संबंधी सभी बारिकयों का ध्यान रखें।

पूनिया ने औद्योगिक क्षेत्र राई व कुण्डली के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी कंपनी मालिकों से संपर्क बनाए रखें और कंपनियों में महिलाओं की रात की पाली की ड्यूटी पर रोक लगाई जाए व महिलाओं की छुट्टी शाम को पांच बजे से पहले की जाए ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि किसानों को मास्क का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करें ताकि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।

पूनिया ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी किसान मास्क का प्रयोग करें तथा सामाजिक दूरी का भी पालन करें ताकि आप अपने व दूसरे लोगों के स्वास्थ का ध्यान रख सके।

उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 को देखते हुए राई जीटी रोड़ से कुण्डली बॉर्डर तक कोविड-19 जांच टीमों का गठन किया जाए ताकि जो किसान जांच करवाना चाहते हैं उनकी कोविड-19 जांच की जा सके।

उन्होंने इसके अलावा कुण्डली व राई के लोगों का आह्वान किया कि वे बिना किसी कार्य जीटी रोड़ पर इक्कठा हों तथा जीटी रोड़ पर किसी प्रकार की रेहड़ी या दुकान न लगाएं।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राई व कुण्डली जीटी रोड़ पर स्थित पेट्रोल पम्पों, शराब की दुकानों को बंद किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जीटी रोड़ पर जाम की स्थिति को देखते हुए जीटी के रूटों को बदला गया है।

उपायुक्त के मुताबिक पानीपत से सोनीपत की ओर जीटी रोड़ पर आने वाले यातायात को पानीपत से गोहाना की ओर मोड़ने के लिए पानीपत प्रशासन से बातचीत की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे