लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन : जींद में सैकड़ो ट्रैक्टर के साथ किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:59 IST

Open in App

जींद, नौ जनवरी केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में हरियाणा के जींद में सैकड़ो ट्रैक्टर के साथ किसानों ने शक्ति प्रदर्शन किया।

इस मौके पर किसान नेता सतबीर पहलवान ने कहा कि किसान सरकार का घमंड तोड़ने का काम करेंगे।

किसानों ने टैक्टर मार्च की शुरुआत खटकड़ टोल से की जो कि पटियाला चौंक, पुरानी सब्जी मंडी, बत्तख चौंक से होती हुई सफीदों रोड़ से रानी तालाब अनाज मंडी से वापिस खटकड़ टोल के लिए रवाना हुई।

किसानों की ट्रैक्टर यात्रा और शहर में ग्राम सचिव की परीक्षा की वजह से दिनभर जाम की स्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के खिलाफ खटकड़ टोल पर गत 15 दिन से किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

किसान नेताओं ने बताया कि ट्रैक्टर यात्रा पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होनी थी लेकिन ग्राम सचिव की परीक्षा देने आने वाले अभ्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो, इसलिए यह दोपहर एक बजे निकाली गई। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा में करीब 1500 से अधिक टैक्टर शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह