लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: केंद्र ने ‘असंवेदनशीलता’ की सभी सीमाएं पार की: शैलजा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 00:02 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 दिसम्बर हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने सोमवार को यह कहते हुए केंद्र पर निशाना साधा कि किसान हफ्तों से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पीड़ा से उस पर कोई असर नहीं पड़ा है।

शैलजा ने दावा किया कि 30 से अधिक प्रदर्शनकारी किसानों की मृत्यु हो गई है, लेकिन इस सबका भाजपा सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, जिसने ‘‘असंवेदनशीलता की सभी सीमाएं पार कर ली हैं।’’

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा सरकार का रवैया हमें अंग्रेजों द्वारा देश के लोगों के खिलाफ किए गए जुल्म की याद दिलाता है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ‘‘30 से अधिक किसान अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसके लिए भाजपा सरकार सीधे जिम्मेदार है। निर्दयी भाजपा सरकार अपने अहंकार में डूबी हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार का यह क्रूर चेहरा देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।’’

किसान संगठनों ने दावा किया है कि 30 से अधिक प्रदर्शनकारी किसानों की दिल का दौरा पड़ने और सड़क दुर्घटनाओं सहित विभिन्न कारणों से मृत्यु हो गई है।

शैलजा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच, किसानों को अपने घरों, परिवारों को छोड़कर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर बैठने के लिए मजबूर किया गया है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार किसानों के अधिकारों को छीनना चाहती है और कृषि अर्थव्यवस्था को बड़े पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है। सरकार का इरादा और नीति कुछ औद्योगिक घरानों के लाभ के लिए देश की अर्थव्यवस्था का दोहन करना है।’’

कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने किसानों को बांटने के लिए सतलुज-यमुना लिंक नहर का मुद्दा किसानों के बीच उठाना शुरू किया है, जिसे वे समझ गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए