लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन : भिवानी में राहगीरों के लिए लगाया लंगर, वर्ष 2021 में सरकार को सद्बुद्धि की कामना की

By भाषा | Updated: January 1, 2021 16:47 IST

Open in App

भिवानी, एक जनवरी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर करीब एक महीने से धरना दे रहे किसानों के समर्थन में अनिश्चित काल के लिए भिवानी में धरने पर बैठे किसानों ने शुक्रवार को राहगीरों के लिए लंगर का आयोजन किया और नए साल पर सरकार को सद्बुद्धि आने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खाप 40 सांगवान के सचिव नरसिंह डीपीई, खाप फोगाट के सचिव सुरेश फोगाट, खाप जाटू के सचिव मास्टर राज सिंह, खाप 25 श्योराण सर्वजातीय के प्रधान बिजेंद्र बेरला, परमार खाप के प्रधान वेदपाल परमार, अन्नदाता किसान यूनियन के सचिव रामकुमार कादयान, चौधरी छोटूराम और अम्बेडकर मंच के संयोजक गंगाराम श्योराण व किसान सभा के जयप्रकाश परमार के संयुक्त संयोजन में यह धरना दिया जा रहा है।

इन नेताओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान अभी तक 45 किसान शहादत दे चुके हैं पर सरकार टालमटोल का रवैया अपनाए हुए है, जिससे सभी वर्गों में भारी रोष है।

वहीं,आंदोलन स्थल पर नव वर्ष के अवसर पर लंगर लगा राहगीरों के साथ धरना दे रहे किसानों व महिलाओं को भोजन कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र