किसान आंदोलन : भिवानी में राहगीरों के लिए लगाया लंगर, वर्ष 2021 में सरकार को सद्बुद्धि की कामना की

By भाषा | Updated: January 1, 2021 16:47 IST2021-01-01T16:47:36+5:302021-01-01T16:47:36+5:30

Kisan agitation: anchored for passers by in Bhiwani, wished the government goodwill in the year 2021 | किसान आंदोलन : भिवानी में राहगीरों के लिए लगाया लंगर, वर्ष 2021 में सरकार को सद्बुद्धि की कामना की

किसान आंदोलन : भिवानी में राहगीरों के लिए लगाया लंगर, वर्ष 2021 में सरकार को सद्बुद्धि की कामना की

भिवानी, एक जनवरी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर करीब एक महीने से धरना दे रहे किसानों के समर्थन में अनिश्चित काल के लिए भिवानी में धरने पर बैठे किसानों ने शुक्रवार को राहगीरों के लिए लंगर का आयोजन किया और नए साल पर सरकार को सद्बुद्धि आने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खाप 40 सांगवान के सचिव नरसिंह डीपीई, खाप फोगाट के सचिव सुरेश फोगाट, खाप जाटू के सचिव मास्टर राज सिंह, खाप 25 श्योराण सर्वजातीय के प्रधान बिजेंद्र बेरला, परमार खाप के प्रधान वेदपाल परमार, अन्नदाता किसान यूनियन के सचिव रामकुमार कादयान, चौधरी छोटूराम और अम्बेडकर मंच के संयोजक गंगाराम श्योराण व किसान सभा के जयप्रकाश परमार के संयुक्त संयोजन में यह धरना दिया जा रहा है।

इन नेताओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान अभी तक 45 किसान शहादत दे चुके हैं पर सरकार टालमटोल का रवैया अपनाए हुए है, जिससे सभी वर्गों में भारी रोष है।

वहीं,आंदोलन स्थल पर नव वर्ष के अवसर पर लंगर लगा राहगीरों के साथ धरना दे रहे किसानों व महिलाओं को भोजन कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kisan agitation: anchored for passers by in Bhiwani, wished the government goodwill in the year 2021

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे