लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलनः अमित शाह से मिले अमरिंदर सिंह, कहा-जल्द मुद्दा सुलझाया जाए, नहीं तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

By शीलेष शर्मा | Updated: December 3, 2020 21:22 IST

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने गृह मंत्री को पंजाब में अपनी स्थिति दोहराई है और कहा है कि ज़ल्दी इसका कोई हल निकलना चाहिए और पंजाब के किसानों को भी अपील करता हूं कि हम ज़ल्दी इसका हल निकालें क्योंकि इसका पंजाब की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर में ये तीनों कानून बनाये गये थे और सरकार का दावा है कि उनसे बिचौलिये हटेंगे।आंदोलन उन हाथों में पहुँच जायेगा जो देश की सुरक्षा के लिये गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

नई दिल्लीः किसान आंदोलन के तेज़ी पकड़ने के साथ इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि सरकार ने तुरंत इस आंदोलन को समाप्त कराने की कोशिश नहीं की तो यह आंदोलन उन हाथों में पहुँच जायेगा जो देश की सुरक्षा के लिये गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाक़ात में खुफ़िया एजेंसियों की वह जानकारी साझा की, जिसमें साफ़ संकेत दिये गये हैं कि खालिस्तान समर्थकों का एक बड़ा वर्ग इस आंदोलन पर निगाह लगाये बैठा है और मौका पड़ते ही वह आंदोलनकारियों के बीच घुस कर अपने इरादों को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री से हुयी चर्चा का पूरा ब्यौरा तो नहीं दिया लेकिन इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने गृह मंत्री को बता दिया है कि किसानों के आंदोलन को तुरंत खत्म कराने की ज़रूरत है ,क्योंकि लंबा आंदोलन देश की सुरक्षा के लिये गंभीर संकट खड़ा कर सकता है।

उन्होंने यह भी दोहराया कि इस आंदोलन के कारण पंजाब की आर्थिक हालत खराब हो रही है।  कनाडा ,ब्रिटेन सहित दूसरे देशों से किसान आंदोलन को मिल रहे समर्थन को देखते हुये सरकार पहले से ही चौकन्नी है ,आंदोलनकारियों पर नज़र रखने के लिये ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा आंदोलनकारियों के सभी ठिकानों पर ख़ुफ़िया एजेंसियों ने जाल बिछा रखा है ताकि किसी घटना की पूर्व जानकारी मिल सके। 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनपंजाबअमरिंदर सिंहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं