लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर ने शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 15:54 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून कैंसर से जूझ रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर ने मुश्किल समय में प्यार और समर्थन देने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित हैं जो एक प्रकार का रक्त कैंसर है।

दिग्गज अभिनेता एवं किरण के पति अनुपम खेर ने अप्रैल में एक वक्तव्य जारी कर बताया था कि किरण कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई में ही अपना इलाज करवा रहीं हैं। किरण के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

68 साल की किरण ने अपने बेटे एवं अभिनेता सिकंदर खेर के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बुधवार शाम को प्रशंसकों से लाइव बातचीत की।

वीडियो में किरण सोफे पर आराम करती हुईं दिखीं। सिकंदर ने वीडियो में कहा, ‘‘ लगातार उनकी सेहत के बारे में फिक्रमंद होने के लिए आप सभी का शुक्रिया। वह पहले से बेहतर महसूस कर रहीं हैं।’’

वीडियो में किरण ने सिकंदर को रोकते हुए कहा कि वह अपने प्रशंसकों को अपना चेहरा दिखाना चाहतीं हैं और सीधे उनसे रूबरू होना चाहतीं हैं।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ इस मुश्किल समय में प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। ’’

वीडियो में किरण थोड़ी कमजोर दिखाईं दे रहीं थीं।

दिग्गज अभिनेत्री ने देवदास, खामोश पानी, दोस्ताना और वीर जारा जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाओं के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। किरण ने पिछले महीने ही कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह