लाइव न्यूज़ :

किर्लोस्कर पारिवारिक विवाद: केबीएल के सीएमडी की याचिका पर 25 नवंबर को सुनवाई करेगा न्यायालय

By भाषा | Updated: November 12, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड (केबीएल) के पारिवारिक विवाद को लेकर दायर याचिका पर 25 नवंबर को सुनवाई करेगा। याचिका किर्लोस्कर परिवार की संपत्ति से जुड़ी है जिसमें केबीएल के मुख्य प्रबंध निदेशक संजय किर्लोस्कर ने बंबई उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें इस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया गया था।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने 27 जुलाई को इस मामले में यथास्थिति का आदेश दिया था और सभी पक्षों को मध्यस्थता की संभावना तलाशने के लिए कहा था।

संजय किर्लोस्कर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी ने पीठ को बताया, “यह किर्लोस्कर परिवार का विवाद है जिसमें इस अदालत ने मध्यस्थता की संभावना तलाशने पर 27 जुलाई को अपने विचार व्यक्त किये थे और यह दुख की बात है कि हमने मध्यस्थ नियुक्त करने के लिए पत्र लिखा था और तीन से चार महीने बाद मध्यस्थ नियुक्त किया गया है।”

सिंघवी ने कहा कि अब दूसरा पक्ष नए प्रतिस्पर्धात्मक उत्पादों के साथ आया है। पीठ ने कहा कि याचिका पर सुनवाई 25 नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां