लाइव न्यूज़ :

किर्लोस्कर परिवार का विवाद: न्यायालय ने मध्यस्थता पर अतुल, 13 अन्य से मांगा विचार

By भाषा | Updated: November 25, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड (केबीएल) द्वारा एक अपील में प्रतिवादी बनाए गए उद्योगपति अतुल चंद्रकांत किर्लोस्कर और 13 अन्य लोगों से संपत्ति से संबंधित पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता के मुद्दे पर अपनी राय से अवगत कराने को कहा।

केबीएल ने बंबई उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें संपत्ति मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया गया था। शीर्ष अदालत ने 27 जुलाई को मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था और इसमें शामिल पक्षों से मध्यस्थता की संभावना तलाशने को कहा था। संजय किर्लोस्कर केबीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने मध्यस्थता के मुद्दे पर किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड की ओर से पेश ए एम सिंघवी और श्याम दीवान सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं की दलीलों पर गौर किया तथा अतुल चंद्रकांत किर्लोस्कर तथा अन्य के वकील से इस मामले पर अपने विचार रखने को कहा।

पीठ को अवगत कराया गया कि कुछ पक्ष उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा ​​द्वारा मध्यस्थता के लिए सहमत हैं और यह कहा गया कि सभी कंपनियां, जो अदालती कार्यवाही में पक्षकार नहीं हैं, उन्हें भी मध्यस्थता का हिस्सा होना चाहिए।

सुनवाई की शुरुआत में, सिंघवी ने कहा कि यदि सभी कंपनियां और व्यक्ति परिणाम को लेकर जवाबदेह नहीं हैं तो मध्यस्थता एक निरर्थक कवायद होगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसे में उसे कुछ अंतरिम आदेश पारित करने पड़ सकते हैं क्योंकि ‘‘निष्पक्षता’’ होनी चाहिए और किसी भी पक्ष को अनुचित लाभ नहीं उठाना चाहिए। दलीलों को दर्ज करते हुए पीठ ने वकील से मध्यस्थता पर निर्देश लेने को कहा।

पीठ 12 नवंबर को संपत्ति मामले में मध्यस्थता का निर्देश देने वाले बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई थी।

पूर्व में, शीर्ष अदालत ने किर्लोस्कर बंधुओं संजय और अतुल को संपत्ति से जुड़े पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की संभावना तलाशने को कहा था।

एक सदी पुराने किर्लोस्कर समूह की संपत्ति से संबंधित पारिवारिक समझौते पर विवाद तब शीर्ष अदालत में पहुंच गया जब संजय किर्लोस्कर ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील की। अपील में, यह दलील दी गई कि उच्च न्यायालय का आदेश तथ्यात्मक और कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण है और गलत तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष पर पहुंचा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू