लाइव न्यूज़ :

किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र के मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:26 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को राकांपा नेता एवं महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ पर भ्रष्टाचार में शामिल होने और परिवार के सदस्यों तथा कंपनियों के जरिए ‘‘बेनामी’’ संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया।

वहीं, शिवसेना नीत महा विकास अघाडी सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमैया पर हमला करते हुए कहा कि वह सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं।

सोमैया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुशरिफ के परिजनों ने सिलसिलेवार कंपनियां बनाईं और कोलकाता आधारित मुखौटा कंपनियों के माध्यम से लेन-देन किया।

पूर्व सांसद ने दावा किया कि वित्तीय लेन-देन के आंकड़ों से पता चला कि बैंक खातों में ऐसी कंपनियों से पैसा आया जो असल में वजूद में नहीं हैं।

सोमैया ने कहा कि उन्होंने आयकर विभाग को मुशरिफ परिवार के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और ‘‘गैर-पारदर्शी’’ आय का ब्योरा सौंपा था।

उन्होंने कहा कि मुशरिफ परिवार से संबंधित 100 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन के संबंध में आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो सहित विभिन्न एजेंसियों को जांच करनी चाहिए।

वहीं, राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने सोमैया पर हमला बोलते हुए कहा कि वह एमवीए नेताओं के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अदालत ने महाराष्ट्र सदन मामले में राकांपा नेता छगन भुजबल को आरापेपमुक्त कर दिया है जिसमें सोमैया ने उनके खिलाफ आरोप लगाए थे।

मलिक ने कहा कि सोमैया को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos