किरेन रिजिजू ने विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: July 8, 2021 12:44 IST2021-07-08T12:44:38+5:302021-07-08T12:44:38+5:30

Kiren Rijiju takes charge of Ministry of Law and Justice | किरेन रिजिजू ने विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला

किरेन रिजिजू ने विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली, आठ जुलाई किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

रिजिजू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार में पूर्वोत्तर का एक प्रमुख चेहरा हैं। उन्हें बुधवार को केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में किए एक बड़े फेरबदल एवं विस्तार में केन्द्रीय मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था।

रिजिजू, रविशंकर प्रसाद की जगह लेंगे, जिन्होंने विधि एवं न्याय मंत्री के पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। कानून मंत्रालय पर अपने कानून अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न अदालतों में सरकार का बचाव करने की जिम्मेदारी होती है और वह अन्य मंत्रालयों की विधेयकों तथा प्रमुख दस्तावेजों का मसौदा तैयार करने में मदद करता है। मंत्रालय उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्थानांतरण, नियुक्ति और पदोन्नति में भी भूमिका निभाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kiren Rijiju takes charge of Ministry of Law and Justice

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे