लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन के बीच हुई झड़प के कुछ दिनों बाद तवांग पहुंचे किरण रिजिजू, राहुल गांधी पर साधा निशाना, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 17, 2022 14:42 IST

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता पर हमला बोलाउन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र सेना के जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण अब पूरी तरह से सुरक्षित हैउन्होंने कहा कि राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सो रही है। ऐसे में अब गांधी के इस बयान को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र सेना के जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण अब पूरी तरह से सुरक्षित है।

तवांग में भारतीय सेना के जवानों के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए रिजिजू ने कहा, "अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण अब पूरी तरह से सुरक्षित है।" इससे पहले के एक ट्वीट में केंद्रीय कानून मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं बल्कि देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस के लिए एक समस्या हैं बल्कि वे देश के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी भी बन गए हैं। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।"

रिजिजू ने ये भी लिखा, "यांग्त्से के ठीक नीचे स्थित यह एक अद्भुत दृश्य है। इसे चुमी ग्यात्से के नाम से जाना जाता है, 108 पवित्र जल झरने जो ऊंचे पहाड़ों के बीच से निकलते हैं, जिन्हें गुरु पद्मसंभव का आशीर्वाद माना जाता है।"

बताते चलें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को मार रहा है।

टॅग्स :किरेन रिजिजूराहुल गांधीभारतचीनअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट