भारत-चीन के बीच हुई झड़प के कुछ दिनों बाद तवांग पहुंचे किरण रिजिजू, राहुल गांधी पर साधा निशाना, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 17, 2022 14:42 IST2022-12-17T14:40:03+5:302022-12-17T14:42:35+5:30

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Kiren Rijiju reaches Tawang days after Arunachal clash slams Rahul Gandhi | भारत-चीन के बीच हुई झड़प के कुछ दिनों बाद तवांग पहुंचे किरण रिजिजू, राहुल गांधी पर साधा निशाना, कही ये बात

भारत-चीन के बीच हुई झड़प के कुछ दिनों बाद तवांग पहुंचे किरण रिजिजू, राहुल गांधी पर साधा निशाना, कही ये बात

Highlightsकेंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता पर हमला बोलाउन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र सेना के जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण अब पूरी तरह से सुरक्षित हैउन्होंने कहा कि राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सो रही है। ऐसे में अब गांधी के इस बयान को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र सेना के जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण अब पूरी तरह से सुरक्षित है।

तवांग में भारतीय सेना के जवानों के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए रिजिजू ने कहा, "अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण अब पूरी तरह से सुरक्षित है।" इससे पहले के एक ट्वीट में केंद्रीय कानून मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं बल्कि देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस के लिए एक समस्या हैं बल्कि वे देश के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी भी बन गए हैं। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।"

रिजिजू ने ये भी लिखा, "यांग्त्से के ठीक नीचे स्थित यह एक अद्भुत दृश्य है। इसे चुमी ग्यात्से के नाम से जाना जाता है, 108 पवित्र जल झरने जो ऊंचे पहाड़ों के बीच से निकलते हैं, जिन्हें गुरु पद्मसंभव का आशीर्वाद माना जाता है।"

बताते चलें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को मार रहा है।

Web Title: Kiren Rijiju reaches Tawang days after Arunachal clash slams Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे