लाइव न्यूज़ :

किरण खेर रक्त कैंसर से पीड़ित, अनुपम खेर ने कहा- उपचार से स्वस्थ हो रहीं हैं अभिनेत्री

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:07 IST

Open in App

मुंबई/चंडीगढ़, एक अप्रैल भाजपा सांसद और अभिनेत्री किरण खेर रक्त कैंसर से पीड़ित हैं और अभी उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है और वह स्वस्थ हो रही हैं। उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ट्विटर पर अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर और अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए बताया कि 68 वर्षीय अभिनेत्री का मुंबई में इलाज चल रहा है।

अनुपम खेर ने बयान में कहा '' सिंकदर और मैं सभी को यह बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित हैं, यह रक्त कैंसर का एक प्रकार है। ''

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल वह इलाज करा रही हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वह इससे उबरकर पहले से अधिक सशक्त होंगी। यह हमारी खुशकिस्मती है कि उनका इलाज बेहतरीन डॉक्टर कर रहे हैं। वह हमेशा से योद्धा रही हैं।’’

उन्होंने लगातार सहयोग के लिए अभिनेत्री के प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह किरण खेर के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते रहें।

अभिनेता ने कहा, ‘‘ अभिनेत्री का दिल काफी बड़ा है और इसलिए काफी लोग उनसे प्यार करते हैं इसलिए आप अपनी प्रार्थनाओं में और दिल से उन्हें याद करते रहें।’’

परिवार के बयान से एक दिन पहले चंडीगढ़ के भाजपा प्रमुख अरुण सूद ने किरण खेर की बीमारी की जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि वह रक्त कैंसर से पीड़ित हैं और वह स्वस्थ हो रही हैं। उनकी बीमारी की पहचान पिछले साल हुई थी।

सूद ने बताया कि पिछले साल 11 नवंबर को उनका बायां हाथ टूट गया था और इसके बाद पीईटी स्कैन के बाद यहां पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में उनकी बीमारी का पता चला। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले साल चार दिसंबर को हवाई मार्ग के जरिए कोकिला बेन अस्पताल भेजा गया था।

अभिनेत्री ‘देवदास’, ‘खामोश पानी’, ‘वीर जारा’, और ‘दोस्ताना’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं और वह चंडीगढ़ सीट से भाजपा सांसद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर