लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के मद्देनजर पुडुचेरी में नये वर्ष के आयोजनों के खिलाफ किरन बेदी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:47 IST

Open in App

पुडुचेरी, 30 दिसंबर नये वर्ष के स्वागत से जुड़े कार्यक्रमों को अनुमति देने के कांग्रेस सरकार के फैसले के खिलाफ जाते हुये पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरन बेदी ने बुधवार को लोगों से अपील कि वह घरों में रह कर 2021 का स्वागत करें और सार्वजिनक स्थानों पर जमा होकर कोरोना वायरस के 'सुपर स्प्रेडर' बनने से बचें ।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने हालांकि, जोर देकर कहा कि होटलों एवं बीच पर नये साल के जश्न का आयोजन कोविड-19 सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करते हुये किया जायेगा ।

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी की फ्रांसीसी संस्कृति को इस तरह के समारोहों के साथ जोड़ा गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नये साल का जश्न बीच रोड पर,रेस्तराओं एवं होटलों में आयोजित होगा । उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के निर्णय के अनुरूप बेहद सख्ती के बीच इसका आयोजन किया जायेगा।

संघ शासित क्षेत्र दरअसल पहले फ्रांस का उपनिवेश था, जहां पूरे साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं खास तौर से नये साल की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले समारोहों के लिये ।

इस बीच बेदी ने एक संदेश में कहा है कि यह बहुत अच्छा और सुरक्षित होगा कि लोग घर में ही रह कर नये साल का स्वागत करें और दूसरों को प्रभावित नहीं होने दें ।

भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी रह चुकी किरन बेदी ने कहा कि गृह मंत्रालय कह चुका है कि नये साल के जश्न में बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना और जमा होना कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर प्रसार का कारण बन सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो