लाइव न्यूज़ :

एक महिला कर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बाद किरण बेदी, अन्य ने कोरोना जांच करायी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:32 IST

Open in App

पुडुचेरी, 30 दिसंबर पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने बुधवार को राजनिवास में अपने सभी कर्मचारियों के साथ कोविड-19 की जांच करायी। राजभवन की एक महिला कर्मचारी के वायरस से संक्रमित होने के बाद किरण बेदी और अन्य लोगों ने जांच करायी।

किरण बेदी ने कहा कि राजनिवास में सोशल मीडिया इकाई में कार्यरत 26 वर्षीय महिला कर्मचारी पिछले दिनों अपने पैतृक स्थान कोयम्बटूर और कराईकल गई थीं।

संपर्क किए जाने पर पूर्व आईपीएस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "मैंने और मेरे कार्यालय के सभी कर्मचारियों की आज जांच की गयी... जांच रिपोर्ट कल मिलेगी। पांच दिनों बाद हम फिर से जांच कराएंगे।’’

इस बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि महिला कर्मचारी को बुधवार को स्वास्थ्य संस्थान जिपमेर में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि किरण बेदी और राजनिवास के सभी 27 कर्मचारियों का परीक्षण डॉक्टरों की एक टीम ने किया।

इससे पहले, जुलाई में राजनिवास के एक कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद किरण बेदी ने जांच करायी थी जिसकी रिपोर्ट निगेटिव रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह