Kinnaur landslide: अभी भी तीन और लापता, मरने वालों की संख्या बढ़कर 25, आईटीबीपी ने कहा- तलाश जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2021 17:33 IST2021-08-16T17:32:22+5:302021-08-16T17:33:33+5:30

Kinnaur Nigulsari landslide incident: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए,जिससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

Kinnaur Nigulsari landslide incident Death toll rises to 25 recovery of two more bodies State Disaster Management Authority | Kinnaur landslide: अभी भी तीन और लापता, मरने वालों की संख्या बढ़कर 25, आईटीबीपी ने कहा- तलाश जारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डीएम मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।

Highlightsबीते बुधवार भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी हैं।अभियान के दौरान एक टैक्सी में आठ शव बरामद किए गए थे।राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव से मलबे से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

Kinnaur Nigulsari landslide incident: हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि किन्नौर निगुलसारी भूस्खलन में दो और शव बरामद हुए। मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

किन्नौर निगुलसारी भूस्खलन की घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डीएम मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। कुछ लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। मैं घायल व्यक्तियों और उनके परिजनों से अस्पताल में मिला हूं।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल से आज दो और शव निकाले गए हैं, जिससे कुल शवों की संख्या 25 हो गई है। हम अभी भी तीन और लापता व्यक्तियों की तलाश कर रहे हैं और उसके बाद ऑपरेशन समाप्त कर सकते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोखता ने बताया कि भावनगर थाना प्रभारी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को निछार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव से मलबे से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार रात को रोका गया तलाश एवं बचाव अभियान सोमवार सुबह फिर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें सवार यात्रियों जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी उनका अब तक नहीं पता चल सका है। साथ ही कहा कि यह संभव है कि वाहन मलबे के साथ नीचे गिर गया हो।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटना के दिन, 10 शव बरामद किए गए थे और 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इससे पहले बुधवार को, तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान एक टैक्सी में आठ शव बरामद किए गए थे।

बुधवार को दो कारें भी क्षतिग्रस्त स्थिति में मिलीं थी लेकिन उनके भीतर कोई नहीं था। बृहस्पतिवार को भूस्खलन स्थल से चार शव मिले, जबकि शुक्रवार को तीन शव निकाले गए। इसके बाद शनिवार को मलबे से छह शव निकाले गए।

Web Title: Kinnaur Nigulsari landslide incident Death toll rises to 25 recovery of two more bodies State Disaster Management Authority

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे