लाइव न्यूज़ :

किन्नौर में भूस्खलनः छह और शव बरामद,  मृतक संख्या बढ़कर 23, तलाश और बचाव अभियान जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2021 17:01 IST

आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि निचार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव में मलबे से छह शव निकाले गए।

Open in App
ठळक मुद्देनौ लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है।रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है।तलाश और बचाव अभियान शुक्रवार रात रोक दिया गया था।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद किए जाने के बाद बचाव और तलाशी अभियान के चौथे दिन शनिवार को मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई।

 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि निचार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव में मलबे से छह शव निकाले गए। उन्होंने कहा कि बाकी नौ लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है।

इस बीच, भूस्खलन वाले स्थान पर पत्थरों के गिरने की लगातार घटनाओं को देखते हुए, निचार अनुविभागीय जिलाधिकारी(एसडीएम) मनमोहन सिंह ने जनता की सुरक्षा के लिए इस स्थान पर रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी अपने आदेश में कहा कि भावनगर थाना प्रभारी स्थल के दोनों ओर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। इलाके के पास शुक्रवार शाम एक बस पर एक पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो लोग घायल हो गए। इस बीच, मोख्ता ने बताया कि तलाश और बचाव अभियान शुक्रवार रात रोक दिया गया था। इसे शनिवार सुबह करीब छह बजे फिर से शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें बैठे लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उनका अभी कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वाहन मलबे के साथ नीचे लुढ़क गया हो। स्थानीय पुलिस, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मी संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं।

घटना के दिन 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था। बचाव और राहत अभियान के दौरान बुधवार को टाटा सुमो टैक्सी में फंसे आठ शव बरामद किए गए थे। बुधवार को ही दो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली थीं लेकिन उनमें कोई नहीं मिला। बृहस्पतिवार को चार और शव बरामद हुए थे और इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई थी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घटना स्थल का दौरा करने के बाद बताया था कि अब भी 16 लोग लापता हैं। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि अब तक छह और शव मिले हैं और कम से कम नौ लोग अब भी लापता है। अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रक भी मिला है, जो चट्टान गिरने के कारण नदी की ओर लुढ़क गया था और उसके चालक का शव मिल गया है। 

टॅग्स :मौसमहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू