लाइव न्यूज़ :

किन्नौरों को हमला कर किया घायल, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:39 IST

Open in App

सोनीपत, 16 मई हरियाणा में गोहाना-सोनीपत मार्ग पर गांव बड़ौता के समीप दो बाइकों पर आए पांच अज्ञात युवकों ने गाड़ी से सोनीपत जा रहे किन्नौरों पर कथित रूप से तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दो किन्नौरों सहित गाड़ी का चालक घायल हो गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि किन्नर रोहतक जाने की बजाय अपने घर पर वापस चले गए।

प्रवक्ता के मुताबिक, एक किन्नर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ दो अन्य किन्नर एक गाड़ी से गांव बड़ौता के समीप पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने गाड़ी के अगले शीशे पर ईंट मारी, जिसके बाद चालक ने गाड़ी रोक दी और तभी दूसरी बाइक पर तीन युवक तेजधार हथियार लेकर आए और उनपर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस बाबत सदर थाने में किन्नर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट