लाइव न्यूज़ :

किन्नौर हादसा: मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

By भाषा | Updated: July 26, 2021 13:26 IST

Open in App

जयपुर, 26 जुलाई राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की सोमवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को भूस्खलन से नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिनमें से चार राजस्थान के थे।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से प्रदेश के चार निवासियों की मृत्यु हुई है। यह बेहद दुखद है। मैं इस मुश्किल घड़ी में सभी परिजन को सांत्वना देता हूं। इस हादसे में जान गंवाने वालीं डॉक्टर दीपा शर्मा जरूरतमंदों की मदद के लिए कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क करती थीं...वह सक्रिय रहकर समाजसेवा का कार्य कर रहीं थीं। ’’

इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सीकर के बियानी परिवार के सदस्य अनुराग, माया, ऋचा को भी श्रद्धांजली अर्पित की।

उन्होंने कहा, ‘‘ मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी। प्रदेश सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह