लाइव न्यूज़ :

किन्नरों को हमला कर किया घायल, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 16, 2021 21:09 IST

Open in App

सोनीपत, 16 मई हरियाणा में गोहाना-सोनीपत मार्ग पर गांव बड़ौता के समीप दो बाइकों पर आए पांच अज्ञात युवकों ने गाड़ी से सोनीपत जा रहे किन्नरों पर कथित रूप से तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दो किन्नरों सहित गाड़ी का चालक घायल हो गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि किन्नर रोहतक जाने की बजाय अपने घर पर वापस चले गए।

प्रवक्ता के मुताबिक, एक किन्नर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ दो अन्य किन्नर एक गाड़ी से गांव बड़ौता के समीप पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने गाड़ी के अगले शीशे पर ईंट मारी, जिसके बाद चालक ने गाड़ी रोक दी और तभी दूसरी बाइक पर तीन युवक तेजधार हथियार लेकर आए और उनपर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस बाबत सदर थाने में किन्नर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?