लाइव न्यूज़ :

मथुरा में जल्द स्थापित होगा किन्नर अखाड़ा : महामंडलेश्वर पार्वती मां

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:11 IST

Open in App

मथुरा, 24 जून जूना दशनाम अखाड़े से जुड़ीं उज्जैन की किन्नर महामंडलेश्वर पार्वती मां ने कहा है कि सरकार से ट्रांसजेंडर समुदाय को मान्यता मिलने के बाद सामाजिक तौर पर भी उनके समाज की स्थितियां बदलने लगी हैं।

उन्होंने कहा कि किन्नर समाज को अब धर्म जगत में भी मान्यता मिलने लगी है। इसलिए मथुरा में भी जल्द किन्नर अखाड़ा स्थापित किया जाएगा।

पार्वती मां ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि यह अखाड़ा किन्नरों की नई पीढ़ी को शिक्षित करने की दिशा में कार्य करेगा। वे पहली किन्नर महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की शिष्य परंपरा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने यहां संतों के समक्ष किन्नर समाज से जुड़े तमाम मुद्दों पर विचार रखे।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय समाज में यूं तो किन्नरों को सदियों से मान्यता रही है, लेकिन वे समाज की मुख्यधारा से अलग रहे हैं। इसीलिए वे पिछड़ कर पूरी तरह से कट गए हैं। हमारी कोशिश है कि वे शिक्षित होकर सम्मान के साथ जीवनयापन करें, न कि सड़कों पर भीख मांगते दिखाई दें।’’

पार्वती मां ने कहा, लेकिन अब तेजी से बदलाव आ रहा है। किन्नरों के भी अखाड़े स्थापित हो रहे है। वर्ष 2016 में पहली बार किन्नर अखाड़ा उज्जैन कुंभ के दौरान जूना अखाड़े के साथ पेशवाई में शामिल हुआ। उसके बाद प्रयागराज और हरिद्वार में भी किन्नरों की सहभागिता रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं