लाइव न्यूज़ :

स्वीडन के राजा और रानी बुधवार को मुम्बई की यात्रा करेंगे

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:55 IST

अधिकारियों ने बताया कि स्वीडन के शाही दंपति बुधवार सुबह यहां पहुंचेंगे और संयुक्त राष्ट्र अर्थ चैंपियन अफरोज शाह के साथ तट पर सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सीधे वरसोवा तट जायेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया रिनेट सोमरलाथ बुधवार को मुम्बई की यात्रा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया रिनेट सोमरलाथ बुधवार को मुम्बई की यात्रा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि शाही दंपति और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ दोपहर भोज पर मुलाकात करेंगे। स्वीडन के राजा और रानी पांच दिन की भारत यात्रा पर हैं। सोमवार को उन्होंने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की थी। अधिकारियों ने बताया कि स्वीडन के शाही दंपति बुधवार सुबह यहां पहुंचेंगे और संयुक्त राष्ट्र अर्थ चैंपियन अफरोज शाह के साथ तट पर सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सीधे वरसोवा तट जायेंगे। उसके बाद वे दोपहर भोज के लिए राजभवन जायेंगे। यहां उनके कई अन्य कार्यक्रम भी हैं। राजा-रानी बृहस्पतिवार सुबह देहरादून रवाना होंगे। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग