लाइव न्यूज़ :

भट्ठा मालिक ने अपहरण के बाद ठेकेदार की हत्या की

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:21 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र) 13 दिसंबर जिले के पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी एक ईट भट्टे में मजदूरों की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार की भट्टा मालिक ने लेनदेन के विवाद को लेकर अपहरण करने के बाद हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद शव ईट भट्टे के पास ही एक कुएं में फेंक दिया। घटना आठ दिसंबर की है। पुलिस ने रविवार की सुबह मृतक का शव कुएं से बरामद कर ईट भट्ठा मालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी रामबदन रैदास(40) ने जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी यासीन के भट्टे पर मजदूरों की आपूर्ति करने का ठेका लिया था।

उन्होंने बताया कि इस काम के बदले उसने यासीन से ढाई लाख रुपये मजदूरों को देने के लिए पेशगी के तौर पर लिया थे मगर रामबदन ठीक से मजदूरों की आपूर्ति नहीं कर पाया था, जिसके कारण रामबदन व भट्ठा मालिक यासीन के बीच में लेनदेन को लेकर विवाद था।

पुलिस के अनुसार बीती आठ दिसंबर को रामबदन करारी बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया, जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने पश्चिम सरीरा थाने मैं भट्ठा मालिक यासीन के विरुद्ध अपने पति के अपहरण व उसकी हत्या करने की आशंका की तहरीर दी थी।

पुलिस ने रामबदन की पत्नी की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आज यासीन को गिरफ्त में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने रामबदन की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने यासीन की निशानदेही पर कोखराज थाना क्षेत्र के असरा पुर स्थित गांव के पास भट्टे के बगल में एक कुएं से रामबदन का शव बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक यासीन के बयान के बाद चार नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले में यासीन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग