लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों की हत्याएं: चंडीगढ़ में कई संगठनों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ अक्टूबर जम्मू कश्मीर में हाल में आतंकवादियों द्वारा आम नागरिकों की हत्या को लेकर कई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने शनिवार को यहां प्रदर्शन किया और बर्बर अपराध की निंदा की।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित मुख्य व्यावसायिक परिसर में शाम को विरोध प्रदर्शन किया गया। आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों ने इस तरह के जघन्य अपराधों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और कश्मीरी पंडितों के संगठन ‘कश्मीर सहायक सभा’ सहित विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों में से कई लोगों ने कहा कि हिंदू और सिख समुदाय के सदस्यों को चुनिंदा रूप से निशाना बनाया गया है।

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में कई नागरिकों की हत्याएं हुई हैं। बृहस्पतिवार को श्रीनगर में प्राचार्य सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद की हत्या कर दी गई। इससे पहले मंगलवार को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित समुदाय के माखन लाल बिंद्रू, बिहार के निवासी विक्रेता वीरेंद्र पासवान की हत्या कर दी थी।

कश्मीर सहायक सभा, चंडीगढ़ के महासचिव राजेश पंडिता ने कहा कि हाल में घाटी में अल्पसंख्यकों (सिखों और हिंदुओं) की चुनिंदा और सुनियोजित हत्याओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय के कई लोग, जिन्हें 2010-11 में पुनर्वास पैकेज के तहत नौकरी दी गई थी, अब अपनी जान के डर से जम्मू जाने लगे हैं। पंडिता ने कहा, ‘‘सरकार को कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो