लाइव न्यूज़ :

बांदीपोरा में पुलिसकर्मियों की हत्या: डीजीपी बोले-दोषियों का जल्द अंजाम तक पहुंचाएंगे

By भाषा | Updated: December 11, 2021 22:21 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि बांदीपोरा में दो पुलिस कर्मियों की शुक्रवार को की गई हत्या के मामले में पुलिस को शुरुआती सुराग मिले हैं और वह इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस प्रमुख शहीद हुए दो जवानों में से एक के परिवार से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ शुरुआती सुराग मिले हैं और पुलिस उनपर काम कर रही है और जल्द ही इस हमले में शामिल लोगों को निष्क्रिय कर देंगे। हमें कुछ सुराग मिले हैं और पुलिस हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने के लिए कार्य कर रही है।’’

सिंह ने बताया कि इस हमले में शामिल लोगों को जल्द कानून के कठघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे रक्षा कर रहे हैं और लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘आतंकवादियों और पाकिस्तानी तत्वों को इससे दर्द हो रहा है और जब कोई स्थानीय लोगों और आतंकवादियों के बीच आता है तो वे परेशान हो जाते हैं।’’

डीजीपी ने कहा, ‘‘पुलिस आतंकवादियों से लोगों की रक्षा के लिए काम कर रही है। पुलिस और सेना, बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल), सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के हमारे जवान संयुक्त रूप से आतंकवादियों को दूर रख रहे हैं। यही उनकी (आतंकवादियों) हताशा है जिसकी वजह से ये हत्याएं हो रही हैं। हम उनको जवाब देंगे।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस गत 30 साल से यह लड़ाई लड़ रही है और ‘‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा की जाए।’’

उत्तरी कश्मीर में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि कुछ स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा हाल में घुसपैठ हुई और कुछ पाकिस्तानी चरमपंथी सीमा के इस पार घुसपैठ कर आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी हमारे निशाने पर है और आपने देखा कि उनमें से कुछ अभियान में मारे गए। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों को जिन्होंने हाल में घुसपैठ की है जल्द ही निष्क्रिय कर दिया जाएगा क्योंकि उनके खिलाफ अभियान चल रहा है। पाकिस्तान का आतंकवादियों को प्रायोजित करने का मुख्य मकसद किसी की हत्या करना और लोगों के जीवन और उनकी संपत्ति को क्षति पहुंचाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर