लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में नागरिकों की हत्या आतंकवादियों की हताशा का संकेत: भाजपा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:34 IST

Open in App

जम्मू, 10 अक्टूबर जम्मू कश्मीर भाजपा ने रविवार को कहा कि कश्मीर में नागरिकों की हाल की लक्षित हत्याएं अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की हताशा का संकेत हैं। भाजपा ने साथ ही अल्पसंख्यकों से दहशत में घाटी नहीं छोड़ने का आग्रह किया।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हाल में की गई हत्याओं की भाजपा निंदा करती है। यह कृत्य स्पष्ट रूप से 5 अगस्त, 2019 के घटनाक्रम के बाद घाटी में सकारात्मक बदलाव लाए जाने के कारण हताशा का संकेत है।’’

सेठी के साथ भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा भी थे। सेठी ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में घाटी में शांति की वापसी हुई है, जिसने पाकिस्तान और उसके आतंकी गुर्गों को बेचैन कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लक्षित हत्याएं कश्मीरी पंडित समुदाय के पुनर्वास को रोकने और कश्मीर से सिखों को पलायन के लिए मजबूर करने का एक प्रयास है।’’

शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के निर्देश पर आतंकवादी ऐसे लोगों को निशाना बना रहे हैं जो घाटी में शांति और विकास के लिए विभिन्न पैकेजों के तहत कश्मीर वापस जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदायों के सफाये के अपने नापाक मंसूबों के लिए प्रवासी श्रमिकों को भी निशाना बना रहे हैं।

नेताओं ने लोगों से दहशत में घाटी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया और कहा कि ‘‘उनकी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।’’

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राज बडियाल अपने समर्थकों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रदेश इकाई अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

रैना और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बडियाल और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया