लाइव न्यूज़ :

राजौरी में 4 नागरिकों की हत्याः फारूक अब्दुल्ला ने कहा- देश में जिस तरह की नफरत फैलाई जा रही, ये उसी का नतीजा, पूछे कौन जिम्मेदार है?

By अनिल शर्मा | Updated: January 2, 2023 15:14 IST

हमले को लेकर राजौरी जिले के धंगरी में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद स्थानीय लोग जम्मू संभाग के पहाड़ी गांव धंगरी के मुख्य चौक पर एकत्र हुए और पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को उनकी मांगें सुनने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्दे फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि आतंकवाद अभी भी इस रियासत में चल रहा है। फारूख ने कहा कि पूरे देश में जिस तरह की नफरत फैलाई जा रही है, ये उसी का नतीजा है। घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरोध में राजौरी बंद का भी आह्वान किया है।

राजौरी के डांगरी गांव में आतंकी हमले और विस्फोट में कइयों के जान गंवाने को लेकर घाटी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। डांगरी गांव में रविवार आतंकियों ने 4 नागरिकों की हत्या कर दी थी। और इस घटना के 24 घंटे के भीतर वहां एक विस्फोट भी हुआ है जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि 7 घायल हुए हैं।

इस आतंकी वारदात पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि आतंकवाद अभी भी इस रियासत में चल रहा है। बेगुनाहों को मारा जा रहा है। फारूक ने कहा कि पूरे देश में जिस तरह की नफरत फैलाई जा रही है, ये उसी का नतीजा है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज मुसलमान को अलग और हिंदुओं को अलग खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि कौन जिम्मेदार है? कौन नफरत फैला रहा है?... इस पर गृह मंत्रालय में रास्ता निकालने कि जरूरत है।

उधर, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला नेभी इस घटना की सोमवार निंदा की। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस जघन्य हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुझे उम्मीद है कि इस हमले में घायल हुए लोग तेजी से और पूरी तरह से स्वस्थ होंगे। 

जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि इस हमले में 4 लोगों की मृत्यु हुई है और 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। आज सुबह तलाशी के दौरान एक और धमाका हुआ। इस धमाके में एक बच्चे की मृत्यु हुई है और 7 लोग घायल हुए हैं। 2 आतंकियों के होने की जानकारी मिली है। तलाशी अभियान जारी है।

हमले को लेकर राजौरी जिले के धंगरी में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद स्थानीय लोग जम्मू संभाग के पहाड़ी गांव धंगरी के मुख्य चौक पर एकत्र हुए और पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को उनकी मांगें सुनने की मांग की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरोध में राजौरी बंद का भी आह्वान किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी